फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के उम्मीदवार सौरभ पांडे व अतुल बहुगुणा ने लिया नाम वापस

वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के उम्मीदवार सौरभ पांडे व अतुल बहुगुणा ने लिया नाम वापस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के उम्मीदवार सौरभ पांडे व अतुल बहुगुणा ने लिया नाम वापस
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी सौरभ पांडे और अतुल बहुगुणा ने नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी के बाद अब यह साफ हो गया है कि अध्यक्ष पद पर पांच दावेदारों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी नंदन सिंह कन्याल ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी सभाएं करेंगे। बार के चुनाव 25 अप्रैल को होंगे और इसी दिन मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित होंगे। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन चंद्र पांडे, दिनेश कुमार त्यागी, सैय्यद नदीम मून, सुरेश चंद्र भट्ट और पूरन सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। महासचिव पद के लिए कमलेश कुमार तिवारी और जयवर्धन कांडपाल ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विपुल पैन्युली, प्रेम कौशल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए भूपेंद्र सिंह कोरंगा, कौशल जगाती, उपाध्यक्ष (महिला) के लिए ममता जोशी और श्रुति जोशी, संयुक्त सचिव के लिए मनोज भट्ट और अकरम परवेज ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव प्रेस के लिए मुकेश रावत, कोषाध्यक्ष के लिए चेतन जोशी और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए हेम जोशी ने एकमात्र नामांकन किया है। ऐसे में इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों के लिए भुवनेश जोशी, राजेश कुमार जोशी, सौरभ कुमार पांडे, निरंजन कुमार भट्ट, अतुल बहुगुणा, भूपेन्द्र सिंह भंडारी व आशिफ अली ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार को सौरभ कुमार पांडे और अतुल बहुगुणा ने नाम वापस ले लिया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला के एक पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी मीना बिष्ट ने नामांकन किया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों के लिए शिवांगी गंगवार, मनोज कुमार शर्मा, दिनेश जोशी व नवीन चंद्र तिवारी व कनिष्ठ कार्यकारिणी महिला के एक पद के लिए शीतल सेलवाल ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनका भी निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर पांच के बीच होगा मुकाबला
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर दो नामों की वापसी
आज अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशियों की होगी सभाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed