फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुबह धूप खिली दोपहर बाद ओलावृष्टि व बर्फबारी

सुबह धूप खिली दोपहर बाद ओलावृष्टि व बर्फबारी

Tue, 29 Jan 2019 02:14 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सुबह धूप खिली दोपहर बाद ओलावृष्टि व बर्फबारी
snow
नैनीताल/भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। सरोवरनगरी में इस समय सुबह और शाम के मौसम में जबरदस्त अंतर देख जा रहा है। सोमवार को भी यही हाल रहा। सुबह आसमान में तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि, बर्फबारी हुई। इसके चलते नगर भर में सड़कें, छतें सफेद बर्फ, ओलों की चादर से ढक गए। करीब एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि, बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर बर्फ, ओले आने से दो पहिया, चार पहिया वाहन सड़क पर फिसलते रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 13, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीमताल क्षेत्र में सोमवार शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बीच 15 साल बाद पांच मिनट की बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, धानाचूली क्षेत्र में भी जमीं बर्फबारी देखने को सैलानी पहुंच रहे हैं। भवाली, ज्योलीकोट, गरमपानी, धानाचूली में हल्की बूंदाबांदी होती रही। ओखलकांडा के नरतोला ग्रामसभा में बर्फबारी से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली है। किसानों ने बर्फबारी और बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है।
विज्ञापन


भीमताल में 15 साल बाद गिरी बर्फ
सुबह धूप खिली दोपहर बाद ओलावृष्टि, बर्फबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed