{"_id":"5c4e0ec1bdec227370400269","slug":"181548619457-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आनलाइन बनेंगे ओपीडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आनलाइन बनेंगे ओपीडी कार्ड
विज्ञापन
google shopping, Online shopping, Google, Online, Shopping, Flipkart, snapdeal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में डॉक्टरों को दिखाने के लिए आपको लंबी लाइन में नहीं खड़े होना पड़ेगा। आप घर बैठे ही डॉक्टर से ओपीडी में दिखाने के लिए समय ले सकेंगे। हॉस्पिटल इंफॉरमेशन सिस्टम (एचआईएस) को शासन ने स्वीकृति से मिल गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हल्द्वानी राज्य का पहला मेडिकल कॉलेज हो जाएगा, जिसमें मरीजों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलने लगेंगी।
एसटीएच मेें वर्ष 2004 से एचआईएस शुरू हुआ था। खस्ताहाल एचआईएस के चलते मरीजों को ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार पर्चा न बनने के कारण झगड़े और मारपीट भी हो चुकी है। बदहाल एचआईएस के कारण जांचों के लिए भी शुल्क जमा करने के बाद रसीद के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। रिपोर्ट भी एक से दो दिन बाद मिलती है। एचआईएस के लिए जीएमसी की ओर से 70 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। एचआईएस अपग्रेड होने के बाद मरीज घर बैठे डॉक्टर से मिलने का समय ले सकेंगे। साथ ही जांच कराने के बाद अपनी रिपोर्ट भी ऑनलाइन देख सकेंगे। खास बात यह होगी कि मरीज की ऑनलाइन रिपोर्ट संबंधित डॉक्टर के पास भी पहुंच जाएगी। एमआरआई समेत अन्य जांचों के लिए तिथि के बारे में भी घर बैठे ही पता चल सकेगा।
अब ऑनलाइन बनेंगे ओपीडी कार्ड
मरीज ऑनलाइन देख सकेंगे अपनी रिपोर्ट, ऑनलाइन सुविधाओं वाला राज्य का पहला मेडिकल कॉलेज होगा
शासन ने प्रस्ताव को दी स्वीकृति, इस सप्ताह मेडिकल कॉलेज कराएगा टेंडर
1500 से 1800 मरीज रोज आते हैं ओपीडी में
400 से 450 मरीज भर्ती रहते हैं आईपीडी में
1150 से 1200 मरीजों की होती हैं जांचें
एचआईएस को अपग्रेड करने के 70 लाख रुपये के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। शासन से आदेश आने का इंतजार है। शासन से आदेश आने के साथ ही इस सप्ताह एचआईएस को अपग्रेड करने के लिए टेंडर निकालकर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
डेढ़ करोड़ से मेडिकल कॉलेज में खुलेगी स्किल्ड सेल
हल्द्वानी। जीएमसी में डेढ़ करोड़ रुपये से स्किल्ड सेल खुलेगी। भारत सरकार की टीम सोमवार को हल्द्वानी पहुंचेगी और जीएमसी का दौरा कर 4000 वर्ग फुट जमीन का चयन करेगी। जीएमसी में खुलने वाले स्किल्ड सेल में मास डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत दस डॉक्टरों, नर्सिंग कॉलेज के दस प्राध्यापकों और दस नर्सों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया जाएगा कि मास्क कैज्युअल्टी, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में कैसे निपटा जाएगा। टीम से प्रशिक्षण लेने वाले अपने अन्य सहयोगियों को प्रशिक्षण देंगे। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि स्किल्ड सेल खोलने में एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। बताया कि जीएमसी को सिर्फ जगह उपलब्ध करानी होगी। सेल के एक कार्यालय के अलावा लोगों को जानकारी देने से संबंधित अन्य कार्यालय भी होंगे।
मास डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत डॉक्टरों, नर्सिंग कॉलेज के टीचर और नर्सों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
4000 वर्ग फुट जगह की जरूरत