फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब आयुष्मान उतराखंड में कराएं पंजीकरण

अब आयुष्मान उतराखंड में कराएं पंजीकरण

Sat, 06 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
अब आयुष्मान उतराखंड में कराएं पंजीकरण
Electronic Health Card
हल्द्वानी। आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना में पंजीकरण कराने के लिए आपको अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब आप कुछ समय बाद घर बैठे अपने मोबाइल पर एप के माध्यम से ही पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में पांच लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया है। जबकि नवंबर से शुरू होने वाली अटल आयुष्मान योजना में प्रदेश के 22 लाख परिवार शामिल होंगे। प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा योजना देने का प्रावधान है। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ केयर टीम को एप बनाने का काम सौंपा है। एप को आप गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। एप में आधार कार्ड का नंबर, राशन कार्ड का विवरण देना होगा। साथ ही अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। एप आपसे पूछेगा कि किसी दूसरी सरकारी स्कीम के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ तो नहीं ले रहे हैं। जवाब देने के बाद आप विवरण एप से संबद्ध (सबमिट) कर देंगे। जांच के बाद जवाब आ जाएगा कि आपका पंजीकरण हुआ है या नहीं।
विज्ञापन


हेल्थ केयर की टीम को लगाया गया एप बनाने में, 22 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल पर एप डाउनलोड कर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन


एप बनने का काम चल रहा है। एप को आयुष्मान उत्तराखंड का नाम दिया जाएगा। एप बनने के बाद लोग घर बैठे योजना में अपना पंजीकरण कर सकेंगे। -युगल किशोर पंत, प्रबंध निदेशक, एनएचएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed