फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबीपीजी कालेज में आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र

एमबीपीजी कालेज में आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र

Tue, 04 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। विभिन्न पदों के लिए छात्रों द्वारा 235 नामांकन पत्र खरीदे गए। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन के दौरान जुलूस को महाविद्यालय के बाहर ही रोक दिया जाएगा। प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक, अनुमोदक को प्रवेश करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे और छात्रसंघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत ने सोमवार को सुबह दस बजे छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंत ने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की बिक्री
अध्यक्ष पद के दो, उपाध्यक्ष पद के सात, छात्रा उपाध्यक्ष पद के चार, सचिव पद के चार, उपसचिव पद के नौ, कोषाध्यक्ष 14, सांस्कृतिक सचिव पद के 13, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के 16, कला संकाय प्रतिनिधि पद के 70, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के 46 और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के 42 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईकार्ड आज भी बनेंगे
हल्द्वानी। एमबी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के आईकार्ड नहीं बन सके हैं, वे मंगलवार को आईकार्ड बनवा सकते हैं। महाविद्यालय के मुख्य गेट से विद्यार्थी अंदर आएंगे, वहीं आईकार्ड बनाने के लिए प्रवेश समितियों के प्राध्यापक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed