{"_id":"5b6f4d0d4f1c1bf5218b4648","slug":"181534020877-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारा, तिलैया, कोरूकोंडा और इम्फाल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारा, तिलैया, कोरूकोंडा और इम्फाल ने जीते मैच
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
football in india
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की मेजबानी में आयोजित अखिल भारतीय अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें और आखिरी दिन चार मुकाबले खेले गए। इसमें सतारा, तिलैया, इंफाल, कोरुकोंडा ने मैच जीते। सैनिक स्कूल इंफाल मणिपुर और सैनिक स्कूल कोरुकोंडा की टीमें दिल्ली में 16 टीमों के मध्य होने वाले सुब्रतो कप में खेलेंगे। अंडर 17 वर्ग में कोरुकोंडा के सुभाष कुमार और अंडर 14 में इंफाल के सिद्धार्थ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। बेस्ट गोलकीपर एस रंजन, प्रणय आलोक रहे।
अंडर 17 जूनियर वर्ग में सैनिक स्कूल सतारा ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल हरियाणा को 4-1 से हराया। अंडर 14 सब जूनियर वर्ग में तिलैया झारखंड की टीम ने कुंजपुरा करनाल हरियाणा को 8-0 से हराया। अंडर 17 जूनियर वर्ग में कोरुकोंडा आंध्रप्रदेश ने नालंदा बिहार की टीम को 1-0 से हराया। अंडर 14 सब जूनियर वर्ग मुकाबले में सैनिक स्कूल इंफाल की टीम ने कजाकोट्टम को 10-0 से रौंद डाला। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने विजयी टीमों को ट्रॉफी और मेडल सौंपे।
इंफाल, कोरुकोंडा की टीमें सुब्रतो कप में खेलेंगी
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न