फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जलसंस्थान के कुप्रबंधन से गहराया पेयजल संकट

जलसंस्थान के कुप्रबंधन से गहराया पेयजल संकट

Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान के कुप्रबंधन से गहराया पेयजल संकट
हल्द्वानी। पेयजल संबंधित 400 से ज्यादा शिकायतों के ढेर पर बैठा जलसंस्थान अधिकतर शिकायतों का निस्तारण नहीं कर पाया है। पिछले साल तक 15 दिन में नलकूप ठीक करने वाला जलसंस्थान इस साल दो माह में भी नलकूपों को ठीक नहीं करा पाया है।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 12 से अधिक नलकूप खराब हैं। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की मोटर खराब है। पेयजल किल्लत से परेशान इलाकों में जलसंस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों को जलसंस्थान के टैंकर एक दो बाल्टी से अधिक पानी नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रवासी हर हफ्ते 600-600 रुपये में निजी टैंकरों से पेयजल खरीदने को विवश हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान में 400 शिकायतें दर्ज
टैंकरों से भी नहीं मिल रहा प्रभावितों को पानी

गौला का डिस्चार्ज कम होने से हुई दिक्कत
गौला का डिस्चार्ज कम होने की वजह से दिक्कत आई है। विभाग के नलकूप ठीक हाल में हैं। नलकूप खंड के ट्यूबवेल खराब हैं। पहले किल्लत अधिक थी। हाल में हुई बारिश के बाद पेयजल के लिए मारामारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।

ट्यूबवेल खराब होने से बढ़ी पानी की किल्लत
अधिकांश ट्यूबवेल नलकूप खंड के खराब हैं, जिस वजह से पेयजल किल्लत हो रही है। जिन इलाकों से डिमांड आ रही या मेरी जानकारी में आ रहा है, वहां तत्काल टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। नलकूप खंड के ट्यूबवेल सप्ताह भर में ठीक किए जाएं, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को कहा है। डीएम से भी निवेदन किया है कि नलकूप खंड के ट्यूबवेल सप्ताह भर में ठीक करने के लिए नलकूप खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।
- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट।

जज फार्म में सात हजार की आबादी पानी को तरसी
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। जज फार्म में तीन दिन पहले नलकूप खराब हो गया था, जिससे यहां की करीब सात हजार की आबादी में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। छड़ायल नयाबाद, बगजाला आदि इलाकों में भी नलकूप खराब हैं।
बागजाला, छड़ायल नयाबाद समेत क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक नलकूप खराब होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। रमजान में पेयजल नहीं मिलने से इंदिरानगर, बनभूलपुरा, बड़ी मस्जिद, नूरी मस्जिद, एक मीनार मस्जिद समेत कई इलाकों में लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। जलसंस्थान का टैंकर पहुंचते ही क्षेत्रवासी पानी के लिए टैंकर पर टूट पड़ते हैं, लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं वोल्टेज में उतार चढ़ाव से मंडी का नलकूप नहीं चल रहा है। जलसंस्थान संकटग्रस्त इलाकों में लोगों को राहत नहीं दे पा रहा है।


पांच दिन बाद होगी पेयजल आपूर्ति
जज फार्म का ट्यूबवेल नलकूप खंड का है लेकिन जलसंस्थान ने इसकी मरम्मत शुरू कर दी है। चार-पांच दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। बागजाला, छड़ायल नयाबाद में भी नलकूपों की मरम्मत चल रही है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
- संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed