{"_id":"5ae623d34f1c1b87648b4e26","slug":"181525031891-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया का प्रकोप बाल रोग वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया का प्रकोप बाल रोग वार्ड फुल
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डायरिया, पीलिया, टायफायड, बुखार और खांसी-जुकाम रोगी मौसम के बदलते मिजाज के साथ बढ़ रहे हैं। बेस अस्पताल में दो दिनों के भीतर डायरिया पीड़ित 24 से ज्यादा रोगियों को भर्ती कराया गया है। बेस अस्पताल का बाल रोग वार्ड डायरिया रोगियों से फुल है।
शनिवार और रविवार दो दिनों के भीतर डायरिया पीड़ित बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक 24 रोगियों को भर्ती कराया गया। रविवार को बेस अस्पताल का बाल रोग वार्ड फुल था। डायरिया पीड़ित अल्फेज (01) लाइन नंबर 17, जैनब (6.6) आजाद नगर, मोहम्मद अली (1.6) पप्पू का बगीचा, रजाक अली (10) लालकुआं, हर्षवर्धन (1.6) हाइडिल गेट और गुंजन (14) अंबेडकर नगर को भर्ती कराया गया। बेस अस्पताल के बी वार्ड में डायरिया पीड़ित 13 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा टायफायड और बुखार के मरीज हैं। पीलिया के मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। डायरिया के सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। बाजार में कटे फल न खाएं। खुली खाद्य सामग्री से भी परहेज करें
-डॉ. एसएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ