{"_id":"5a4fdaf64f1c1bfc0f8b7d35","slug":"181515182838-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":""मोरे अंगना मोईनुद्दीन आयो रे....."","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
"मोरे अंगना मोईनुद्दीन आयो रे....."
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आजाद कमेटी की ओर से हल्द्वानी के आजाद नगर स्थित लाइन नं.13 स्थित ख्वाजा चौक में तीन दिवसीय जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन महफिल ए समा कव्वाली कार्यक्रम में खूब धमाल मचाया, कव्वाल मोबीन नियाजी और बदायूं से आए कव्वाल दानिश ने कव्वाली पेश की। इस दौरान नातिया कलाम पेश किए गए, जिनमें मशहूर कव्वाली मोरे अंगना मोईनुद्दीन आयो रे.... भी पेश की गई। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती और साबिर कलियरी की शान में कलाम पेश किए गए महफिल ए समां में खास तौर पर हजरत मेराज मियां सज्जादा, दरगाह, पानीपत ने शिरकत की।
इस मौके पर एसएसपी खंडूरी और नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने भी शिरकत की। वहीं सपा नेता शुऐब अहमद, भाजपा नेता मजहर नईम नवाब, मंडी उपसभापति सलीम अंसारी, कांग्रेस नेता मतीन सिद्दीक़ी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल अहमद, नगर पालिका रामनगर के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, रेहान अंसारी, करामत हुसैन साबरी, हसीन खां वारसी आदि मौजूद रहे।