फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर की सड़कों पर उतरी सीपीयू

रामनगर की सड़कों पर उतरी सीपीयू

Wed, 27 Dec 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
रामनगर की सड़कों पर उतरी सीपीयू
सीपीयू - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार से रामनगर में भी सीपीयू (सिटी पेट्रोलिंग यूनिट) सड़कों पर उतर चुकी है। नगर में सीपीयू को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने हरी झंडी दिखाकर कोतवाली से रवाना किया। पहले चरण में पुलिस निरीक्षक हरकेश सिंह के नेतृत्व में सीपीयू की चार बाइक यूनिट रामनगर में उतारी गई हैं। सीपीयू के सड़क पर उतरते ही नगर में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बिना हेलमेट और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी के साथ पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना और मोबाइल से बात करते समय बाइक चलाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना पड़ेगा। इसके साथ ही यदि कोई नाबालिग दोपहिया वाहन चलाते हुये पकड़ा गया अथवा वाहन के कागज पूरे नहीं हुये तो वाहन के सीधे सीज किया जाएगा। सिफारिश के लिए फोन करने वाले का नाम भी रजिस्टर में दर्ज करते हुए संबंधित वाहन चालक से दुगुना जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सीपीयू नगर की सड़कों पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक कार्रवाई करेगी, इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली में आयोजित समारोह के दौरान ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता गणेश रावत, दिनेश मेहरा, दिनेश चन्द्रा, नरेंद्र शर्मा, घनश्याम सती, प्रभात ध्यानी, सोहराब सैफी, पवन अग्रवाल आदि ने सीपीयू का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही दिन बिक गए 10 लाख रुपये के हेलमेट
रामनगर (नैनीताल)। सीपीयू के डर से दस लाख से ज्यादा रुपये के करीब तीन हजार हेलमेट पहले ही दिन बिक गए। पुलिस कप्तान जन्मजेय खंडूरी ने रामनगर में 26 दिसंबर को सीपीयू की तैनाती का ऐलान किया था। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आती गई, वैसे-वैसे वाहन चालक हेलमेट खरीदने लगे। लेकिन 26 दिसंबर को सीपीयू की मौजूदगी होने पर रिकार्ड बिक्री हुई।


पहले दिन 173 चालान
रामनगर (नैनीताल)। सीपीयू व कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर से चलाए गए वाहन चेकिंग में 173 बाइकों का चालान किया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इनमें 15 बाइकें सीज की गई हैं, तीन बाइकों का कोर्ट चालान किया गया है, जबकि 45 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed