फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नववर्ष के पर्यटन सीजन की अधूरी तैयारी

नववर्ष के पर्यटन सीजन की अधूरी तैयारी

Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष के पर्यटन सीजन की अधूरी तैयारी
हल्द्वानी/भीमताल। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद लोनिवि ने सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने की कवायद शुरू तो कर दी है लेकिन जो कवायद विभाग कर रहा है वह पर्यटकों, राहगीरों के लिए सुविधाएं कम मुसीबतें ज्यादा लेकर आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विभाग द्वारा गड्ढों को भरने के लिए पेचवर्क करने के गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। शुक्रवार को लोनिवि कर्मियों ने जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट नौकुचियाताल को जाने वाली सड़क के गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया। इसे लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर पर्यटक स्थलों को जाने वाली सड़कें गड्ढायुक्त हैं। इन सड़कों में यात्रा करने वाला हर कोई व्यक्ति हिचकोले खाकर मंजिल तक पहुंचता है। जिले के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों में नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी उमड़ते हैं। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग सैलानियों को बेहतर सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल साबित रहा है वहीं अब लोनिवि भी सैलानियों, राहगीरों के लिए मुसीबत भरे काम कर रहा है। शुक्रवार को लोनिवि कर्मियों ने भीमताल से नौकुचियाताल की ओर जाने वाली सड़क के गड्ढों को पाटने के लिए उन पर मिट्टी डाल दी। कुछ देर बाद जब सड़क में वाहन दौड़ने लगे तो सूखी मिट्टी धूल के गुबार के रूप में उड़ने लगी। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों, सैलानियों का पैदल चलना दूभर हो गया। उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीमताल के ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया ने लोनिवि की इस कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया है। चनौतिया का कहना है कि किसी भी पर्यटक स्थल का पहला आइना वहां तक जाने वाली सड़कें होती हैं। वह कहते हैं कि मौजूदा समय में सड़कों की दुर्दशा, ऊपर से मिट्टी डालकर गड्ढों को भरने से जिले के सुगम पर्यटन की पोल खुलकर सामने आ गई है। चनौतिया इस बात पर भी रोष जताते हैं कि जैसे ही पर्यटक सीजन शुरू होता है। ठीक उन्हीं दिनों सड़कों को खोदकर उस पर केबल डालने का काम शुरू हो जाता है। इससे कई बार सड़कों पर जाम लगता है और सैलानी परेशान होते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed