{"_id":"5a3ac99c4f1c1bca678c2b8f","slug":"181513802140-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए फिर शुरू हुई लामबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए फिर शुरू हुई लामबंदी
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अंतरराज्यीय बस अड्डे की मांग को लेकर व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र संघ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक और महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान की शुरूआत की है। बुधवार को बुद्ध पार्क में धरना देकर संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।
बुधवार को जनजागरण समिति के बैनर तले जनजागरण अभियान के अंतर्गत गौतम बुद्ध पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गौलापार वन भूमि में अंतरराज्यीय बस अड्डे की शुरूआत की थी। सत्ता परिवर्तन होते ही निर्माण का काम रोक दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि बस अड्डे से शहर को जाम से निजात मिलेगी, हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, सरकार की आय बढ़ेगी। आपसी राजनीति में विकास की योजनाओं को ठप किया जा रहा है। इस दौरान यशवंत सिंह अध्यक्ष, नवीन वर्मा महामंत्री, मोहन बोरा, राम सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, आनंद सिंह ठठोला, भुवन भास्कर पांडे, लता बोरा, शांति जीना, कुसुम दिगारी, चतुर सिंह बोरा आदि मौजूद थे।
इन संगठनों ने दिया समर्थन
वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
पुनर्नवा समिति
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
बार एसोसिएशन
महिला संगठन