फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धनराशि उपलब्ध कराने के बाद भी विकास योजनाओं में व्यय न होने पर डीएम नाराज

धनराशि उपलब्ध कराने के बाद भी विकास योजनाओं में व्यय न होने पर डीएम नाराज

Thu, 23 Nov 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  Updated Thu, 23 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
धनराशि उपलब्ध कराने के बाद भी विकास योजनाओं में व्यय न होने पर डीएम नाराज
डीएम ने ‌विकास के काम जांच - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को यहां विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि दिलाने के बावजूद व्यय प्रतिशत कम होने पर गहरी नाराजगी जताई। आवंटित राशि का सदुपयोग न होने पर भी डीएम ने विभागीय अधिकारियों को फटकारा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को चेताया। कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाएं। निर्माण कार्यों को समय रहते गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। संशोधित स्टीमेट बनाने की परिपाटी भी त्यागें। निर्माण कार्यों, विकास कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की गोपनीय जांच कराई जा रही है। बताया गया कि जिले में इस वित्तीय वर्ष के लिए 49.28 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई थी, जिसके सापेक्ष विभिन्न विभागों को 23.78 करोड़ की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। विभिन्न विभागों ने 14.84 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि मात्र 62 प्रतिशत है। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि वित्तीय वर्ष के बचे पांच माह में काम पूरे कराएं। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, डीआरडीए के पीडी बालकृष्ण, सीएमओ डॉ. एसके जोशी, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, जिला प्रोबेेशन अधिकारी अंजना गुप्ता, जिला अर्थ संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन


इन विभागों ने कोई काम नहीं कराया
भीमताल (नैनीताल)। वन विभाग, पंचायती राज, उरेडा, पूल्ड आवास ऐसे विभाग हैं जो कि राशि अवमुक्त होने के बाद भी विकास योजनाओं में राशि खर्च नहीं कर सके हैं। बताया गया कि वन विभाग को 28.80 लाख, पंचायती राज को 100.05 लाख, उरेडा को 31.09 लाख एवं पूल्ड आवास को 24.13 लाख की राशि अवमुक्त की जा चुकी है लेकिन उक्त विभागों ने कुछ भी खर्च नहीं किया। इस पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed