{"_id":"596d27674f1c1bf8508b4972","slug":"181500325735-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाक्टरों की मौज पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाक्टरों की मौज पर लगेगी लगाम
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मनमानी कर रहे डॉक्टरों की मस्ती पर अब लगाम लेगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तकनीकी टीम ने सोमवार को बायोमैट्रिक्स मशीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। हर व्यक्ति का आधार कार्ड भी लिंक किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज ने उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मशीन पहले से लगा रखी थी साथ ही सभी विभागों में उपस्थिति पंजिका भी है। डॉक्टर अस्पताल आते नहीं थे और उनकी उपस्थिति पूरी होती थी। बता दिया जाता था कि सीधे ओपीडी में चले गए थे या छात्र-छात्राओं को पढ़ाने चले गए थे इसलिए हाजिरी नहीं लगा पाए। जबकि हाजिरी अगले दिन उपस्थिति पंजिका में लगा दी जाती थी और बाद में हाजिरी पूरी दिखाई जाती थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम भी जब निरीक्षण को आती है तो सुबह 11 बजे के बाद आने वाले डॉक्टरों को उपस्थित नहीं मानते हैं। सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने एसटीएच और मेडिकल कालेज में बायोमैट्रिक्स मशीन लगाई। सभी फैकल्टी, पीजी और जूनियर रेजीडेंट के फिंगर प्रिंट लिए गए। टीम मंगलवार को भी लोगों के फिंगर प्रिंट लेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि लगभग दो सौ लोगों के फिंगर प्रिंट लिए जाने हैं। सोमवार को 75 लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए। एमसीआई की तकनीकी टीम की मशीन भी कई बार गड़बड़ाई। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक किया जा रहा है। एमसीआई एक अगस्त से व्यवस्था को लागू करेगी।