फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   24 को नहीं चलेंगी 108 और खुशियों की सवारी

24 को नहीं चलेंगी 108 और खुशियों की सवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
24 को नहीं चलेंगी 108 और खुशियों की सवारी
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। दो सूत्री मांगों को लेकर आपातकालीन वाहन 108 और खुशियों की सवारी फील्ड कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 24 अप्रैल को सचिवालय कूच करेगा। ऐसे में 24 अप्रैल को प्रदेश भर में 108 और खुशियों की सवारी के पहिये थमे रहेंगे। लिहाजा इस दिन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

फील्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव विपिन जमलोकी ने बताया कि आपातकालीन वाहन का संचालन कर रही जीवीके कंपनी ने पिछले दिनों सभी संविदा फील्ड कर्मचारियों को 30 अप्रैल के बाद से सेवा समाप्ति संबंधी नोटिस भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वर्ष 2008 से सेवाएं दे रहे फील्ड कर्मियों का समायोजन नई कंपनी में उसी लोकेशन और जिले में कराने की मांग की है, जहां फील्ड कर्मी वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने वेतन भत्ते यथावत रखने की भी मांग की है।
विज्ञापन

जमलोकी ने बताया कि यदि 23 अप्रैल तक सरकार उनकी दो सूत्री मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेगी तो 24 अप्रैल को प्रदेश भर के फील्ड कर्मचारी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे और वहां से सचिवालय कूच करेंगे। उसके बाद देहरादून में ही आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 को नहीं चलेगी 108 और खुशियों की सवारी
दो सूत्री मांगों को लेकर फील्ड स्टाफ करेगा सचिवालय कूच

900 फील्ड कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का संकट
हल्द्वानी। प्रदेशभर में 108 और खुशियों की सवारी में लगभग 900 फील्ड कर्मचारी तैनात हैं। इनमें ईएमटी, पायलट और कैप्टन शामिल हैं। वर्तमान में उक्त सेवा संचालित कर रही कंपनी चूंकि इन कर्मियों को 30 अप्रैल के बाद सेवा खत्म करने संबंधी नोटिस जारी कर चुकी है, लिहाजा ऐसे में 900 फील्ड कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।


अनुभवी और प्रशिक्षित हैं यह कर्मचारी
हल्द्वानी। 11 साल से 108 और खुशियों की सवारी में तैनात सभी फील्ड कर्मचारी आपात स्थिति में मरीज के प्राथमिक उपचार से संबंधित जानकारियां रखते हैं। 12 मई 2008 को जब 108 शरू हुई थी, तब अधिकतर फील्ड कर्मचारियों को दून स्थित महिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार एवं जरूरत पड़ने पर प्रसव कराने संबंधी 53 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था। तब से अब तक उक्त फील्ड कर्मी हजारों मरीजों और गर्भवती महिलाओं की आपात स्थिति में जीवन रक्षा कर चुके हैं।



जिले की 108 के समक्ष डीजल का संकट
हल्द्वानी। जिले में संचालित 108 के समक्ष अब डीजल का संकट पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी और मोटाहल्दू समेत कई स्थानों पर डीजल नहीं मिलने से आपातकालीन वाहनों के सामने खड़े होने की स्थिति पैदा हो गई है। इधर, 108 का संचालन कर रही कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वाहनों के लिए डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed