फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पहले हंगामा, फिर सुलह

पहले हंगामा, फिर सुलह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
पहले हंगामा, फिर सुलह
नैनीताल। नगर पालिका में स्ट्रीट लाइटों को लेकर पालिका सभासदों और कर्मचारियों के बीच उपजा विवाद दूसरे दिन शांत हो गया। शुक्रवार दिनभर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पालिका सभासद और कर्मचारियों के बीच वार्ताओं का दौर चलता रहा। पालिकाध्यक्ष के मनाने पर पालिका कर्मचारी काम पर लौट गए, वहीं सभासद भी अपनी गलती स्वीकारने के बाद शांत हो गए।
विज्ञापन

नगर की स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को पालिका पहुंचे सभासद मनोज साह जगाती और अन्य सभासदों से पालिका कर्मचारियों का विवाद हो गया। शुक्रवार को पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के साथ ही पालिका कर्मी दफ्तर पहुंचे, लेकिन कर्मियों ने काम ठप रखा। इस पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने पालिका के कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। सुबह करीब सवा दस बजे से 11 बजे तक हुई वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष नेगी ने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह जल्द ही सभी सभासदों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने सभासदों को अपने कक्ष में बुलाया। करीब डेढ़ बजे तक पालिकाध्यक्ष ने सभासदों से वार्ता की, इसमें पालिकाध्यक्ष ने पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को कहा। इस दौरान सभासद सागर आर्या, सुरेश चंद्र, गजाला कमाल, दया सुयाल, कैलाश रौतेला, मनोज साह जगाती, निर्मला चंद्रा, मोहन नेगी, राजू टांक, दीपक बर्गली, भगवत रावत, सपना बिष्ट, कर्मचारी नेता प्रमोद कुमार, शिवराज सिंह, खीम सिंह राणा, गोपाल सिंह नेगी, अमर राणा, महेश कुमार, धीरज कटियार, सोनू सहदेव, कमल कुमार आदि थे।
विज्ञापन


पहले हंगामा, फिर सुलह
नगर पालिका में पूरे दिन चलता रहा वार्ताओं का दौर
स्ट्रीट लाइटों को लेकर हुए विवाद का मामला
पालिका कर्मचारियों ने नारेबाजी और तालाबंदी भी की

महिला सभासद हो गईं भावुक
वार्ता के दौरान दो महिला सभासद भावुक हो गईं। सभासद गजाला कमाल ने कहा कि पालिका कर्मचारियों ने सभासदों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सभासदों पर कई अनर्गल आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed