फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2.75 लाख लोगो को कूड़े से मंगलवार तक राहत नहीं

2.75 लाख लोगो को कूड़े से मंगलवार तक राहत नहीं

Sun, 15 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
2.75 लाख लोगो को कूड़े से मंगलवार तक राहत नहीं
हल्द्वानी। हल्द्वानी ग्रामीण और निगम क्षेत्र के 2.75 लाख लोगों को सोमवार तक कूड़े से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। मंगलवार से इन क्षेत्रों का कूड़ा उठने की उम्मीद है। वह भी तब जब हाईकोर्ट ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े डालने की अनुमति दे दे।
विज्ञापन

शहर में चार दिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण 400 टन कूड़ा सड़कों पर फैला है। साथ ही नाले और नालियां भी कूड़े से बजबजाने लगी है। जिला प्रशासन और नगर निगम चार दिन बाद भी कूड़ा डंपिंग के लिए कोई जगह चिह्नित नहीं कर पाया है। छुट्टी के बाद भी शनिवार को डीएम विनोद कुमार सुमन ने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। एक घंटे तक चली बैठक के बाद भी जिला प्रशासन कूड़े के निस्तारण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं बना पाया। अब जिला प्रशासन की निगाहें हाईकोर्ट के आदेश में टिकी है। सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट में लगे रिव्यू की सुनवाई सोमवार या मंगलवार को होनी है। अगर हाईकोर्ट जिला प्रशासन के पक्ष में निर्णय देता है तो जिला प्रशासन को कूड़े की समस्या से राहत मिल जाएगी। आदेश विपरीत आने की दशा में जिला प्रशासन को किसी भी हाल में ट्रंचिंग ग्राउंड की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। शनिवार को कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे रहे।
विज्ञापन


2.75 लाख लोगों को कूड़े से मंगलवार तक राहत नहीं
एक घंटे चली बैठक में भी नहीं बन पाई कार्ययोजना
हाईकोर्ट के आदेश पर टिकी जिला प्रशासन की निगाहें


केमिकल से बदबू को रोकने की कोशिश
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कूड़े से उठ रही बदबू को रोकने के लिए जगह-जगह कूड़े के ढेरों में केमिकल डाला। इसके बाद भी कूडे़ से बदबू आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed