{"_id":"5adba1304f1c1b76098b5c40","slug":"171524343088-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या की जड़ तक पहुंचो, समाधान करो यही है स्टार्ट अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या की जड़ तक पहुंचो, समाधान करो यही है स्टार्ट अप
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एक आदमी सुबह उठकर ब्रश करता है, यदि ब्रश मुंह में फिट नहीं आता तो आम आदमी कहता है ऐसे ही काम चलाओ। नवोन्मेष उद्यमी ऐसा ब्रश तैयार करने में जुट जाएगा जो मुंह के लिए आरामदायक हो। बस यह ही है नया आइडिया, यही से शुरू होता है स्टार्ट अप। इस अंदाज में देहरादून से आए विशेषज्ञ नितेश कौशिक ने युवाओं को नए उद्यम विचारों के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को जिला उद्योग केंद्र की ओर से आम्रपाली इंस्टीट्यूट में स्टार्ट अप और इनोवेटिव आइडिया पर कार्यशाला संपन्न हुई। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के इन्टरप्रीन्योर सेल प्रभारी नितेश कौशिक ने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक आम आदमी की होने वाली समस्याओं की जड़ पर जाना और समाधान निकालना ही इनोवेटिव है। उन्होेंने कहा कि नए नए विचारों के लिए ज्यादातर लोगों से बात करनी चाहिए, बड़े बुजुर्ग के अनुभव साझा करने चाहिए तभी कई बार छोटे आइडिया बड़ा व्यापार बन सकते हैं।
महाप्रबंधक वाई सी पांडे ने स्टार्ट अप योजनाओं के बारे में बताया। सूक्ष्म, लघु, मध्यम इंटरप्राइजेज के डीके शर्मा ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के डॉ एके पपरेजा ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के जरिए सफल कहानियां दिखाई। इस दौरान 500 से ज्यादा युवा मौजूद थे।