{"_id":"5adb816c4f1c1b82028b5b72","slug":"171524334956-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय पदाधिकारियों ने रानीखेत में सुनीं व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय पदाधिकारियों ने रानीखेत में सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने यहां व्यापारियों की बैठक लेकर समस्याएं सुनीं, व्यापारियों के हितों के लिए हर संभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। रानीखेत जिलाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहाड़ के गिरते व्यापार पर चिंता जताई गई।
प्रांतीय पदाधिकारी 22 अप्रैल को बागेश्वर में प्रस्तावित जिला व्यापार मंडल के सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे थे। रानीखेत में हुई बैठक में वक्ताओं ने जीएसटी, बाट माप सहित तमाम समस्याओं को उठाया। कहा कि पहाड़ से निरंतर व्यापार गिर रहा है। जिला पंचायत की तरफ से व्यापारियों से कर तो वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रहीं।
प्रांतीय पदाधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह से प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रांतीय संरक्षण बाबू लाल, महामंत्री नवीन वर्मा, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री गिरीश वैला, रानीखेत नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी, महामंत्री हर्ष पंत, सीमा जसवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक पंत सहित तमाम लोग मौजूद थे।