फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठाया

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठाया

Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठाया
बेस अस्पताल में भर्ती अनशनकारी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन ने ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में अनशन में बैठे दो आंदोलनकारियों को शुक्रवार तड़के उठा दिया। इंदिरानगर जन विकास समिति ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उधर समिति के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल वापस लेते हुए बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तीन बजे तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस शनिबाजार सभा स्थल में पहुंची। इस समय वहां दो भूख हड़ताल में बैठे लोगों के साथ पांच लोग मौजूद थे। पुलिस फोर्स ने दो अनशनकारियों को वहां से उठा कर बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही अनशनकारियों का तंबू भी वहां से उखाड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विरोध भी किया। लेकिन प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। शुक्रवार को समिति का कोई पदाधिकारी भूख हड़ताल में नहीं बैठा। उधर इंदिरानगर जन विकास ने ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने के विरोध में विशाल प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed