{"_id":"5abd4fb74f1c1bd9618b4675","slug":"171522356151-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पब्लिक स्कूलों ने लगाई निजी पुस्तकें, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पब्लिक स्कूलों ने लगाई निजी पुस्तकें, होगी जांच
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने को लेकर शिक्षा विभाग की लाख चेतावनी के बावजूद निजी और पब्लिक स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे। हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के दो प्रमुख पब्लिक स्कूलों ने सरकार के आदेशों को धता बताते हुए निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू कर दीं हैं। शिक्षा विभाग दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर जांच करेगा।
महंगी किताबों की सूची मिलने से नाराज अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक स्कूल की ओर से जारी कक्षा चार की पुस्तकों की और एक बड़े ग्रुप से जुड़े पब्लिक स्कूल की निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की कक्षा आठ की सूची मिली है। पुस्तकों की सूची में बुकसेलर का नाम तक लिखा है। इस संबंध में सीईओ को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रमुख पब्लिक स्कूलों ने एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें भी कोर्स में लगाई हैं जो कि गलत है। बीईओ ने बताया कि इस मामले में दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर जांच की जाएगी।