फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दारू पीने और पिलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

दारू पीने और पिलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

Thu, 08 Mar 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
दारू पीने और पिलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा
हल्द्वानी। पुलिस ने बुधवार शाम दारू पिलाने और पीने वालों की खबर ली। चार थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के होटल, ठेले, ढाबों में देर शाम छापेमारी की। इससे शराब पीने वाले भागते देखते गए। इस दौरान 82 लोगों का चालान कर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम को रोडवेज, तिकोनिया, एमबीपीजी कालेज में शराब पीने और पिलाने वालों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने 38 का पुलिस एक्ट में चालान कर 9500 वसूले, वहीं चार अभियुक्त को चार पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कार में बैठकर शराब पी रहे युवकों के तीन वाहन और दो बाइक सीज की।
विज्ञापन

इसी तरह मुखानी थाने ने लामाचौड़, कठघरिया में अभियान चलाकर 20 का पुलिस एक्ट में चालान और 5000 जुर्माना वसूला। कठघरिया निवासी दीपक को एक पेटी शराब के साथ दबोचा। उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी ने जवाहर नगर, रेलवे बाजार, गौलापुल इलाके में अभियान चला कर 13 का पुलिस एक्ट में चालान कर 3250 वसूले। काठगोदाम थाना पुलिस ने रानीबाग में क्विंस होटल में शराब पिलाने पर 10 हजार का चालान किया। 10 का चालान किया।
विज्ञापन


नशे में धुत युवक ने बार में की तोड़फोड़
बार में नशे में धुत युवक आपस में ही भिड़ गए। गुस्साए युवकों में से एक ने बार के शीशे तोड़ दिए। बाद में युवक के पिता पहुंच गए और हर्जाना भरने का आश्वासन दिया तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर निवासी एक युवक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एक बार में शराब पीने पहुंचा। बार में सभी दोस्तों ने छक कर शराब पी। बाद में जब बिल हजारों रुपये में आया तो बिल भुगतान को लेकर दोस्त आपस में ही भिड़ गए। इस बीच इनमें से एक युवक का पारा इतना चढ़ गया कि उसने चीजें फेंकना और बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे पहले कि बार कर्मी कुछ समझ पाते शीशे टूट चुके थे। बार कर्मियों ने युवकों को पकड़ लिया।

सूचना पर युवक के पिता भी बार पहुंच गए और शीशे लगाने की मरम्मत का खर्च दिया। सूचना पर पहुंची भोटया पड़ाव चौकी पुलिस ने आदित्य परिहार निवासी ऊधमसिंह नगर का पुलिस एक्ट में चालान किया है। बार मैनेजर बीसी पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed