{"_id":"5a6dfda14f1c1b74268b6e65","slug":"171517157793-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन समिति के अध्यक्ष बनने पर माहरा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन समिति के अध्यक्ष बनने पर माहरा का स्वागत
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा आश्वासन समिति का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक करन माहरा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुबह खैरना में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां से कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिलते हुए देर शाम विधायक ने गांधी चौक पर सभा का आयोजन किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित घोषणाओं पर वह पैनी नजर रखेंगे। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक करन माहरा को विधानसभा आश्वासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रविवार सुबह खैरना पर स्वागत समारोह हुआ। इसके बाद भुजान, बजोल, बमस्यूं, बजीना, उपराड़ी, जैनोली, पिलखोली में सभाओं का आयोजन किया गया। संक्षिप्त सभाओं में विधायक ने सभी का आभार जताया। देर शाम रानीखेत गांधी चौक पर भी ढोल नगाड़ों के साथ विधायक का स्वागत किया गया। यहां हुई सभा में विधायक ने भाजपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, रसोई गैस सिलेंडरों के दाम महंगे होने से ग्रहणियों का घर चलाना दूभर हो गया है।
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, अजय बबली, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कमलेश बोरा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हीरा रावत, अभिषेक बिष्ट, विश्व विजय माहरा, अमन शेख, सुंदर गोयल, चंदन बिष्ट, जयंत रौतेला, सोनू सिद्दीकी, कैलाश पंत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।