फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक सवार दो बारातियों पर दिनदहाड़े झपट पड़ा तेंदुआ

बाइक सवार दो बारातियों पर दिनदहाड़े झपट पड़ा तेंदुआ

Mon, 04 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो बारातियों पर दिनदहाड़े झपट पड़ा तेंदुआ
नैनीताल। दो युवकों को अल्मोड़ा से नैनीताल शादी समारोह में बाइक से जाना उस समय महंगा पड़ गया जब अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरी तो दोनों घायल हो गए। दोनों को नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के फलसीमा गांव निवासी गोपाल सिंह बिष्ट का 16 साल का बेटा पवन सिंह बिष्ट अपने ताऊ भवान सिंह बिष्ट के बेटे अमित सिंह बिष्ट (24) के साथ रविवार को बाइक से बल्दियाखान (नैनीताल) में आयोजित विवाह समारोह में जा रहा था। भवाली से कुछ पहले निगलाट के पास पहुंचने पर दोपहर 12:10 बजे सड़क किनारे कलमठ पर बैठा एक तेंदुआ बाइक पर झपट पड़ा। दोनों घबराकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इस दौरान तेंदुए ने अमित के हेलमेट पर हमला किया और जैकेट का हिस्सा भी नोच दिया। बारात की बस भी पीछे से आ रही थी। बारातियों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल पहुंचाया।
विज्ञापन


तेंदुए के पंजे और दांत के निशान नहीं

युवकों को उपचार प्रदान करने वाले आपातकालीन सेवा में तैनात डाक्टर डॉ. विजय सिंह पवार ने बताया कि युवकों के शरीर में तेंदुए के पंजे या दांत के कोई निशान नही हैं। बाइक से गिरने के चलते उनके हाथ और घुटने में चोट लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए की गतिविधियों पर रखी जाएंगी नजर

नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ धर्म सिंह मीणा के मुताबिक आधिकारिक रूप से उन्हें इस मामले की कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन मामला गंभीर है। क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। क्षेत्र से पैदल गुजराने वाले राहगीरों और बाइक आदि से गुजरने वाले लोगों को चाहिए वे आने-जाने में सतर्कता जरूर बरतें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed