{"_id":"5a2429e64f1c1b9f678bf2fc","slug":"171512319462-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतगुल्ला के मयंक बनेंगे सैन्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतगुल्ला के मयंक बनेंगे सैन्य अधिकारी
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। छतगुल्ला निवासी मयंक जोशी ने दो-दो कमीशन पास किए हैं। जल्द ही वह सेना में अफसर बन जाएंगे। मयंक ने क्षेत्र के साथ ही प्रदेश का मान भी बढ़ाया है। मयंक ने नौ मई 2017 को भोपाल से शार्ट सर्विस कमीशन प्राप्त किया और उनका चयन तकनीकी अफसर के लिए हो गया। इसी साल 31 जुलाई को बंगलूरू स्थित ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीओ) में भी उनका चयन हो गया। अब वह दो जनवरी 2018 को देहरादून आईएमए में प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के बाद वह सैन्य अधिकारी बन जाएंगे। मयंक ने यूडीईएस देहरादून से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद पाकिस्तान बॉर्डर पर अखनूर चिनानी हाइवे पर इंजीनियरिंग का कार्य किया। लेकिन सेना में अफसर बनने की ललक के चलते उन्होंने इसकी तैयारी कर सफलता हासिल की। मयंक के पिता हंसादत्त जोशी वर्तमान में सैनिक अधिकारी सेवा संस्थान दिल्ली छावनी में प्रबंधक हैं, जबकि माता मंजू जोशी गृहणी हैं।
विज्ञापन