{"_id":"599b51c74f1c1b60338b47e2","slug":"171503351239-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में फिर मिले ब्रांडेड दवाओं के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में फिर मिले ब्रांडेड दवाओं के पर्चे
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में फिर मिले ब्रांडेड दवाओं के पर्चे मिल हैं। सीएमओ ने डॉक्टरों के इन पर्चों की फोटोकापी कराई है। साथ ही प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाओं के बिल और बैच नंबर की फोटोकॉपी भी ली।
शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के निरीक्षण में एसटीएच के डॉक्टरों के ब्रांडेड दवा लिखे पर्चे मिले थे। साथ ही प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाएं भी धड़ल्ले से बेची जा रही थी। डीएम ने ब्रांडेड दवाओं के नमूने और डॉक्टरों के पर्चों की फोटोकापी लेने के निर्देश सीएमओ नैनीताल को दिए थे। सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने बताया कि सोमवार को पांच डॉक्टरों के ब्रांडेड दवाएं लिखे पर्चे मिले हैं। उनकी फोटोकॉपी रख ली गई है। जबकि प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र से ब्रांडेड दवाओं के बिल और बैच नंबर की फोटोकॉपी भी ली गई है। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जाकर पूरी कार्रवाई करेंगे।