फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबीपीजी कालेज में आठ अगस्त से होंगे प्रवेश

एमबीपीजी कालेज में आठ अगस्त से होंगे प्रवेश

Sat, 05 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में आठ अगस्त से होंगे प्रवेश
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लीं है। नये शिक्षा सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे। इसकी सूचना प्रतिदिन कॉलेज प्रशासन समाचार पत्रों, कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से देगा ताकि बिना मेरिट वाले विद्यार्थियों की भीड़ जमा न हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश में अधिमान अंक देने के मामले हाइकोर्ट से कुछ रियायत मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है। एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने शुक्रवार को बैठक की। प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके लिए अलग-अलग कक्षाओं की प्रवेश समितियों का गठन किया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रसाद ने बताया कि स्नातक, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश आठ अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाइकोर्ट के निर्णय के अनुसार प्रवेश होंगे, इस संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय से शनिवार को विस्तृत निर्देश आने हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम सेेमेस्टर में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर किए जाएंगे। किस दिन मेरिट में कितने विद्यार्थियों का प्रवेश होगा, इसकी सूचना वेबसाइट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed