{"_id":"8a03d6df43557de7c22ca1b16a584619","slug":"17-thousand-connected-to-dbtl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 हजार नहीं जुड़े डीबीटीएल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 हजार नहीं जुड़े डीबीटीएल से
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटीएल योजना के ग्रेस पीरियड का आज (मंगलवार) अंतिम दिन है। जिले में 17 हजार उपभोक्ता अभी तक डीबीटीएल से नहीं जुड़े हैं। आज योजना से जुड़ने वालों को नए वित्तीय वर्ष में लिए गए सिलेंडरों पर भी सब्सिडी मिलेगी अन्यथा उन्हें यह सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट एलपीजी) से जुड़ने के लिए केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने 31 मार्च के बाद एक अप्रैल से 30 जून तक ग्रेस पीरियड बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिप्टी सेल्स मैनेजर मुकेश चौधरी ने बताया कि नैनीताल जिले में अभी तक 17 हजार उपभोक्ता डीबीटीएल से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि डीबीटीएल से न जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को एक जुलाई से पूरी कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
आज भी अगर लोग डीबीटीएल से जुड़ते हैं तो नए वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल से अभी तक जितने सिलेंडर लिए होंगे उस पर भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा, मगर एक जुलाई से डीबीटीएल से जुड़ने वालों को पिछले सिलेंडरों की सब्सिडी नहीं मिलेगी। चौधरी ने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार को डीबीटीएल से जुड़ने का अवसर है।