फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1622 test takers given the PhD entrance examination in four centers

चार केंद्रों में 1622 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
1622 test takers given the PhD entrance examination in four centers
1622 test takers given the PhD entrance examination in four centers - फोटो : amar ujala
कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के सहयोग से रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2017 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए कुमाऊं मंडल मेें चार केंद्र बनाए गए थे जिसमें पंजीकृत 1914 में से 1622 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन


शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. मानवेंद्र पाठक ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक चली। डीएसबी परिसर नैनीताल में पंजीकृत 408 में से 327 ने परीक्षा दी। अल्मोड़ा परिसर में पंजीकृत 271 में से 247 ने परीक्षा दी।  एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में पंजीकृत 1101 में से 934 ने परीक्षा दी, जबकि पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में 134 में से 114 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


कुल 292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नैनीताल केंद्र में प्रो. पाठक, अल्मोड़ा में प्रो. एसपीएस मेहता, हल्द्वानी में प्रो. पीके गुप्ता व प्रो. एलएस बिष्ट और पिथौरागढ़ में प्रो. जीवन सिंह बिष्ट पर्यवेक्षक रहे। पाठक ने बताया कि 2012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था इनमें से 1914 को प्रवेश परीक्षा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


98 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो जेआरएफ और अध्यापक हैं। उन्हें काउंसलिंग के लिए ही बुलाया जाएगा। जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। इधर, डीएसबी परिसर में केंद्राध्यक्ष व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में हुई परीक्षा को संपन्न कराने में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. नीमा बोरा पडियार, डॉ. निधि वर्मा, जगत सिंह कफलिया, पदम सिंह बिष्ट आदि जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed