फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1618 crore proposals of five MLAs ready

Nainital News: पांच विधायकों के 1618 करोड़ के प्रस्ताव तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
1618 crore proposals of five MLAs ready
भीमताल में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ डॉ संदीप तिवारी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल। लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और कालाढूंगी के विधायकों ने 1618 करोड़ के 55 प्रस्ताव शासन से मंजूर होकर आ गए हैं। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव जिला अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय की ओर से तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। जिन्हें शासन स्तर पर जल्द शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विधायकों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर काम करने को कहा ताकि विकास कार्य धरातल पर उतर सकें। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों से जो प्रस्ताव शासन, उच्चाधिकारी, वन भूमि और केंद्र सरकार स्तर पर लंबित है उन पर आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रत्येक विधानसभा के विधायक से दस विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि जनपद के पांच विधायकों के 1618 करोड़ के 55 प्रस्ताव शासन से भेजे गए हैं। शासन से मिले प्रस्तावों पर विभागीय अधिकारियों के चर्चा की गई। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जो प्रस्ताव मिले थे उन्हें शासन को भेज दिया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी कमल मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed