फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़

सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़

Tue, 25 Dec 2018 02:16 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़
हल्द्वानी बेस अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
हल्द्वानी। निजी अस्पताल में ओपीडी की सुविधा न मिलने के कारण सोमवार को सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय और महिला अस्पताल में थे।
विज्ञापन


सोमवार को अवकाश होने के कारण सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ही ओपीडी होनी थी। 12 बजे ओपीडी के पर्चे बनने बंद हो गए थे। महिला अस्पताल में लगभग 350 मरीज ओपीडी में पहुंचे जबकि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में 700 मरीज ओपीडी में पहुंचे। एसटीएच में 1375 सौ मरीज ओपीडी में पहुंचे। हालांकि एसटीएच में न्यूरो से जुड़े मरीजों को इधर-उधर भटकते रहे। एसटीएच आईसीयू में एक भी बेड खाली नहीं थी। निजी अस्पतालों में मरीज के भर्ती न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे दिन की ओपीडी होने के कारण कई मरीजों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन



सरकारी डॉक्टरों के अवकाश रद्द
हल्द्वानी। क्लीनिकल इस्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में आईएमए की ओर से निजी अस्पतालों की बंदी के ऐलान के चलते सरकारी डॉक्टरों के अवकाश पर रोक लगा दी है। अपरिहार्य कारणों पर ही डॉक्टरों को अवकाश दिया जाएगा। अवकाश देने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने बताया कि सभी सीएमओ और बेस अस्पताल के सीएमएस को अवकाश रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष स्याना ने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को आदेश दिए गए हैं कि अस्पताल से किसी मरीज को वापस न किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed