{"_id":"5c083803bdec2241c54d1433","slug":"161544042499-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी की बैठक 10 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी की बैठक 10 दिसंबर को
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) को 27 पाठ्यक्रमों को संचालित करने की यूजीसी से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। यूओयू की ओर से भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार विमर्श करने के लिए यूजीसी ने 10 दिसंबर को दिल्ली में बैठक बुलाई है। यूओयू ने इन पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए यूजीसी से पांच सालों के लिए मान्यता मांगी थी लेकिन फैकल्टी के मानक पूरे न होने के कारण यूजीसी ने अनुमति नहीं दी। यूजीसी की शर्तों को पूरा करने के लिए पिछले माह नवंबर में यूओयू ने सभी 27 पाठ्यक्रमों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने तक अल्पकालीन अकादमिक परामर्शदाताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया की थी और मानकों को पूरा कर नए सिरे से यूजीसी को प्रत्यावेदन भेजा था। कुल सचिव भरत सिंह ने बताया कि यूजीसी से सभी पाठ्यक्रमों को जल्द मान्यता देने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि यूजीसी की ओर से आयोजित होने वाली बैठक में विवि की ओर से पक्ष रखा जाएगा।
यूजीसी की बैठक 10 दिसंबर को
विज्ञापन
यूजीसी की बैठक 10 दिसंबर को