फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो दर्जन से अधिक गांवों में ठप है पेयजल सप्लाई

दो दर्जन से अधिक गांवों में ठप है पेयजल सप्लाई

Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक गांवों में ठप है पेयजल सप्लाई
Water Tap
हल्द्वानी। स्वैप योजना में शामिल हुई पेयजल योजनाओं से जुड़े गौलापार क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ता खासे परेशान हैं। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदने को विवश होना पड़ा। पेयजल श्रमिकों और नलकूप आपरेटरों ने मानदेय नहीं देने पर सोमवार को जलसंस्थान दफ्तर में परिवार संग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि जलसंस्थान के अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण नलकूप आपरेटरों और श्रमिकों को 11 माह से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने मानदेय नहीं देने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है। जलसंस्थान के नलकूप आपरेटर और पेयजल वितरित करने वाले श्रमिकों के नेता आन सिंह ने दावा किया कि रविवार को इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इधर, जलसंस्थान के ईई और एई का फोन रिसीव नहीं हुआ। गौलापार क्षेत्र के प्रधान तारा सिंह बिष्ट ने जलसंस्थान अधिकारियों से पेयजल आपरेटरों और श्रमिकों की समस्या का समाधान करने की मांग की है। कहा कि उनकी मांगें नहीं माने जाने पर समस्त क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


24 से अधिक गांवों में पेयजल सप्लाई ठप
नलकूप ऑपरेटरों, श्रमिकों को मानदेय नहीं मिलने से ठप है सप्लाई
आज परिवार संग जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

इन गांवों में ठप रही पानी की सप्लाई
हल्द्वानी। स्वैप और जलनिगम की जलसंस्थान को हस्तगत हुई पेयजल योजनाओं से गौलापार, चोरगलिया क्षेत्र के तल्ला पचौनिया, देवला तल्ला, बागजाला, किशनपुर रैक्वाल, भगवानपुर, लाखनमंडी, मल्ला पचौनिया, देवलभीड़ा, नयागांव कटान, प्रतापपुर पश्चिमी, देवपुर, उदयपुर पूर्वी, रूपपुर, मानपुर पश्चिम, मानपुर पूर्वी, पदमपुर, प्रतापपुर पश्चिमी, देवला मल्ला, सिमलार, चुटकी फार्म, उदयलाल पुर, कुंवरपुर, खेड़ा, पूर्वी खेडा, पश्चिमी खेड़ा समेत तमाम गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौलापार क्षेत्र के प्रभावित गांवों में टैंकर भेजे जा रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने टैंकरों नहीं भेजने की बात कही। सोमवार को श्रमिकों के साथ अधिकारियों की वार्ता के बाद सर्वमान्य हल निकल आएगा। उन्होंने कहा कि गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के अधिकांश गांव सिंचाई नलकूपों से भी जुडे़ हैं। प्रभावित इलाकों में सिंचाई नलकूपों से पेयजल आपूर्ति कराई गई।

- प्रमोद पांडे, अवर अभियंता जलसंस्थान।

डाकघर की पेयजल आपूर्ति नहीं हुई सामान्य
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर में बीते पांच दिनों से पेयजल संकट बना है। जलसंस्थान अधिकारियों ने रविवार को पेयजल लाइन का निरीक्षण कर आपूर्ति सुचारु करने की बात कही थी लेकिन रविवार को आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जलसंस्थान के सहायक अभियंता चंदन सिंह देवड़ी ने कहा कि रविवार को डाकघर की पेयजल लाइन का निरीक्षण किया गया लेकिन पोस्टआफिस बंद होने के कारण फाल्ट का पता नहीं चल पाया है। सोमवार को दोबारा निरीक्षण कर पेयजल लाइन दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed