फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   31 तक निपटा लो पुराने मामले वर्ना होगी कार्रवाई

31 तक निपटा लो पुराने मामले वर्ना होगी कार्रवाई

Sun, 14 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
31 तक निपटा लो पुराने मामले वर्ना होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। एडीजी कानून और व्यवस्था अशोक कुमार ने जिले की पुलिस को चेताया है कि लंबित जांचों को हर हाल में निपटा लें। नशे के खिलाफ कार्रवाई हो और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी भी। इन मामलों में पुलिस को 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। अक्टूबर के बाद इन मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। अगर टास्क के अनुसार प्रगति नहीं हुई तो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि कि नौ महीने में राज्य में नशे के करीब 1060 मामले पकड़े गए हैं। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नीरूसाह और अरुण हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन कर एक महीने में रिपोर्ट देने को भी कहा।
विज्ञापन


एडीजी कानून और व्यवस्था अशोक कुमार ने जिले की पुलिस को चेताया
नीरू साह और अरुण हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित करें

उपलब्धियां भी गिनाईं
-एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई में कुमाऊं में हत्या, लूट, दुष्कर्म, वाहन लूट, चेन स्नेचिंग, पॉक्सो, चोरी व गृह भेदन के 95 अभियुक्त फरार थे। इनमें से 65 गिरफ्तार किए गए और तीन अदालत में हाजिर हुए। 91 इनामी बदमाशों में 14 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक वर्ष से अधिक समय से 99 विवेचनाएं लंबित थीं। इस बीच 43 विवेचनाएं बढ़ी। 18 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। 180 पार्ट विवेचनाएं थीं। अभियान में 59 पार्ट विवेचनाएं निस्तारित हुईं।
-गैर जमानती 851 मामलों में से 349 गिरफ्तार और 139 अदालत में हाजिर हुए। 32 का पता गलत होने केे कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।
- पांच साल में चिह्नित 1715 अपराधियों में 222 सक्रिय व 789 शांत मिले। वर्तमान 1031 चिह्नित अपराधियों में से 140 जेल व 180 लापता हैं।
- गैंगस्टर एक्ट में 21 व गुंडा एक्ट में 105 लोगों पर कार्रवाई कर एक को जिला बदर किया गया। 681 हिस्ट्रीशीटरों मेें 363 सक्रिय व 149 शंात हैं। वर्तमान में 505 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से 56 जेल व 115 लापता चल रहे हैं। अभियान में नई 42 हिस्ट्रीशीट खोली गई और 46 की निगरानी बंद की गई।

100 और 112 की दिक्कतें दूर करेंगे
एडीजी ने 100 नंबर और 112 नंबर की शिकायत मिलने पर जल्द ही परेशानी दूर करने को कहा। शिकायत थी कि 100 नंबर पर कॉल करने पर दूसरे जिलों में चला जाता है। एक्सजेंच की समस्या को जल्द दूर कराएंगे। उन्होंने बताया कि 112 नंबर अभी ट्रायल पर चल रहा है।


ऑपरेशन शिनाख्त में पांच की पहचान
एडीजी ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में लावारिस शवों की शिनाख्त के लिए ऑपरेशन शिनाख्त चलाया इसमें कुल 35 अज्ञात शवों में से पांच की शिनाख्त की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed