फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निगम ने माल स्वामी पर लगाया 15 लाख का जुर्माना

निगम ने माल स्वामी पर लगाया 15 लाख का जुर्माना

Tue, 02 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
निगम ने माल स्वामी पर लगाया 15 लाख का जुर्माना
hundred rupees new note
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इसमें तीन सड़क टूटी पाई गई। इस पर निगम ने निर्माणाधीन भवन स्वामी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही सड़क बनाने और पैसा जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। सड़क क्षतिग्रस्त से होने वाली दुर्घटना के लिए भी भवन स्वामी की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया और नगर निगम के एई ने रविवार को प्रेम सिनेमा के पास निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की तीन सड़क 275, 82, 205 वर्ग मीटर टूटी पाई गई। इस पर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने धनंजय गिरी निवासी सुभाष नगर पर रोड कटिंग के एवज में 20.48 लाख रुपये का जुर्माना डाला है। नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन कांप्लेक्स स्वामी धनंजय गिरी को नोटिस भेजा है। इसमें 15 दिन में 20.48 लाख रुपये जमा करने और सड़क निर्माण करने को कहा है। सड़क निर्माण नहीं करने और सड़क टूटने से दुर्घटना होने पर भवन स्वामी को जिम्मेदार ठहराया है। नोटिस में इसका संपूर्ण दायित्व भी भवन स्वामी का तय किया है। सड़क निर्माण नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


नगर निगम ने पैसा जमा नहीं करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
सड़क बनाने और पैसा जमा करने को 15 दिन का दिया समय

आखिर क्यों चुप है प्राधिकरण के अधिकारी
सूत्रों की माने तो जो नक्शा पास किया है वह नियमों के विरुद्ध है। नियमों के अनुसार सड़क से एक निश्चित दूरी पर भवन बनाने, खुदान की अनुमति दी जाती है लेकिन भवन स्वामी ने इसे सड़क से सटाकर खोदा है। इस मॉल को दो बेसमेंट खोदने की अनुमति है। इसने तीन बेसमेंट के बराबर गहरा गड्ढा खोदा है। इसके बाद भी जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी क्यों चुप बैठे हैं। ये सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांप्लेक्स निर्माण पर रोक को लेकर युकांइयों का प्रदर्शन
हल्द्वानी। प्रेम टॉकीज के पास बन रहे कांप्लेक्स के निर्माण पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को युकांइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्य और उससे जनमानस को हो रही दिक्कतों को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया। युकां जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचे युकांइयों ने कहा कि दो साल पहले एक बिल्डर ने प्रेम टॉकीज के पास निर्माण कार्य शुरू कर गहरा गड्ढा खोद दिया। कुछ समय पहले एक वाहन इस गड्ढे में जा गिरा था। 27 सितंबर को गड्ढे से सटी सड़क का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि वहां दोबारा हादसा हो सकता है। इसलिए प्रशासन को निर्माण कार्य पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। नारेबाजी करने वालों में मनोज कुमार, करन गुप्ता, पिन्नू भाई, पूरन सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार, किरन माहेश्वरी, अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed