फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विधवा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए शासन से आया 24 करोड़ रुपया

विधवा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए शासन से आया 24 करोड़ रुपया

Sat, 07 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
विधवा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए शासन से आया 24 करोड़ रुपया
half 2000 rupees note - फोटो : soci
भीमताल (नैनीताल)। जिले के विधवा, वृद्धावस्था के पेंशनधारकों के लिए बेहद अच्छी खबर है। पेंशनधारकों को पेंशन लेने के लिए अब समाज कल्याण के अधिक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि शासन ने दो जुलाई को जिले के विधवा, वृद्धावस्था पेंशनधारकों की पेंशन के लिए 24 करोड़ से अधिक राशि का बजट समाज कल्याण कार्यालय भीमताल को भेज दिया है। शासन से बजट आते ही समाज कल्याण विभाग ने जिलेभर के विधवा, वृद्धावस्था के पेंशनधारकों के खातों में सालभर के 12 हजार की राशि ऑनलाइन डालनी शुरू कर दी है। शेष राशि को वर्ष 2018 के पेंशनधारक लाभार्थियों के खातों में भी डालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिलेभर के विधवा, वृद्धावस्था के लाभार्थियों को पेंशन मिलेगी
वर्ष 2018 की पहली किस्त के लाभार्थी भी लाभान्वित होंगे


वृद्धावस्था पेंशन के लिए आए 11.45 करोड़ रुपये
शासन ने जिले के वर्ष 2018 के जनवरी से मार्च तक के वंचित 6787 पेंशन धारकों को सालभर के 12 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। मार्च से जुलाई तक के 29355 लाभार्थियों को इस वर्ष शेष बजट से पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन


वृद्धावस्था के लिए 12 करोड़ से अधिक राशि आई
समाज कल्याण विभाग में शासन से दो किस्तों में पेंशन राशि आई है। इसमें एक राशि 6.71 करोड़ और दूसरी राशि 6.30 करोड़ रुपये की आई है। इसमें वर्ष 2018 के जनवरी से मार्च के शेष बचे 10399 पेंशन लाभार्थियों को पेंशन दी जाएगी। इस वर्ष पहली किस्त के 13043 लाभार्थियों को पेंशन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शासन से इस वर्ष बड़ा बजट मिलने से पेंशनधारकों को समाज कल्याण विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सप्ताह भर में पेंशन खातों में डाल दी जाएगी
- आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed