{"_id":"5b3e56b64f1c1b77468b4c99","slug":"161530812086-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 कुमाऊं रेजीमेंट ने जीती केआरसी की अंतर बटालियन क्रास कंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 कुमाऊं रेजीमेंट ने जीती केआरसी की अंतर बटालियन क्रास कंट्री
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से यहां अंतर बटालियन क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया जिसमें 3 कुमाऊं की टीम ने परचम लहराते हुए चैंपियनशिप हासिल कर ली। नायक कृष्णा सिंह व्यक्तिगत चैंपियन रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम, प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
क्रॉस कंट्री में कुमाऊं रेजीमेंट के अलावा कई बटालियनों की टीमों ने भाग लिया। अंतर बटालियन क्रॉस कंट्री को मुख्य अतिथि केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 10 किमी लंबी क्रॉस कंट्री सोमनाथ मैदान से कालिका होते हुए वापस सोमनाथ मैदान में संपन्न हुई।
तीन कुमाऊं रेजीमेंट के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। 17 कुमाऊं की टीम के धावक नायक कृष्णा सिंह ने पहला स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। 18 कुमाऊं के सिपाही रोहित नयाल दूसरे, 3 कुमाऊं रेजीमेंट के नायक भरत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बाद में कमांडेंट ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान उप कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव, जीएसओ1 प्रशिक्षण ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी सहित तमाम अधिकार, जूनियर अधिकारी मौजूद थे।