{"_id":"5ae623d84f1c1b3a0b8b73c1","slug":"161525031896-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने दी दस्तक, संदिग्\nध मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने दी दस्तक, संदिग् ध मरीज भर्ती
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही बीमारियां तेजी से दस्तक दे रही हैं। डेंगू के एक संदिग्ध मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज के प्लेटलेट्स कम हैं और बाल रोग विभाग के आईसीयू में रखा गया है।
नौ वर्षीय राहुल तिवारी को डेंगू होने के कारण एसटीएच में भर्ती कराया गया है। राहुल को टायफायड भी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाल रोग विभाग के आईसीयू में रखा गया है। इस संबंध में सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि प्लेटलेट्स कम आती है और जांच बाहर से कराई गई थी। एसटीएच में हुई जांच में भी प्लेटलेट्स कम आई हैं मगर डेंगू संदिग्ध लग रहा है। बच्चे को इंफेक्शन होने के साथ ही टायफायड भी है। मलेरिया की जांच भी कराई गई थी मगर मलेरिया नहीं निकला है।
पिछले वर्ष डेंगू का डंक ने 297 लोगों को अपनी चपेट में लिया था। डेंगू के कारण तीन से अधिक मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच की पुष्टि न होने के कारण डेंगू से हुई मौतों को नकारता रहा है। डेंगू बारिश के बाद फैलता है। अप्रैल में ही दो से तीन बार बारिश हो चुकी है।