फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्थर से भरा ट्रक सड़क में पलटा लगे रहा घंटे भर जाम

पत्थर से भरा ट्रक सड़क में पलटा लगे रहा घंटे भर जाम

Mon, 23 Apr 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पत्थर से भरा ट्रक सड़क में पलटा लगे रहा घंटे भर जाम
ट्रक हादसा - फोटो : SELF
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेठिया पायलट बाबा आश्रम के पास पत्थर बोल्डर से भरा ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। अशोक लीलैंड का ट्रक यूके 02सीए 0440 रविवार को बेतालघाट से पत्थर लेकर वीरभट्टी बलियानाला की ओर आ रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ट्रक पायलट बाबा आश्रम के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इससे एक घंटे से अधिक देर तक जाम लगा रहा। घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रक में सवार एक घायल को हल्द्वानी के अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी मनवर सिंह, दरोगा दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर पलटे ट्रक, पत्थरों को दो क्रेनों की सहायता से हटाया गया। तभी एक घंटे बाद एनएच पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed