फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीएफ और सीजीएसटी का दफ्तर बंद

पीएफ और सीजीएसटी का दफ्तर बंद

Wed, 28 Mar 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
पीएफ और सीजीएसटी का दफ्तर बंद
epf
हल्द्वानी। अगर आपका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर दफ्तर से कोई काम काज है तो आज ही निबटा ले। बृहस्पतिवार से रविवार तक दोनों दफ्तर छुट्टी से बंद हो जाएंगे। अगले वित्तीय वर्ष में दो अप्रैल से ही दफ्तर खुलेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कुमाऊं के छह जिलों में 20,000 पेंशन धारक हैं जबकि हजारों कर्मचारियों के पीएफ खाते हैं। अगर खाताधारक, पेंशनधारक का पीएफ दफ्तर से कोई कागजी कार्रवाई, काम है तो आज ही पूरा कर लें। इसी तरह सीजीएसटी में भी हल्द्वानी संभाग में 5,000 करदाता पंजीकृत हैं। यह करदाता भी दफ्तर संबंधी काम आज ही निबटा लें। क्षेत्रीय आयुक्त पीएफ कार्तिकेय सिंह ने बताया कि 29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे, 31 मार्च शनिवार, एक अप्रैल रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां हैं। इसकी वजह से आज के बाद चार दिनों की छुट्टियां पड़ जाएंगी। फिर दो अप्रैल को ही दफ्तर खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed