{"_id":"5aa6daf14f1c1b8f778b5120","slug":"161520884465-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोगरलिया निकासी गेट खोलने को डीएफओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोगरलिया निकासी गेट खोलने को डीएफओ का किया घेराव
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नंधौर नदी में चोरगलिया गेट खोलने की मांग को लेकर वाहन स्वामियों ने तराई पूर्वी डीएफओ का घेराव किया। नंधौर खनन संघर्ष समिति अध्यक्ष भुवन पोखरिया के नेतृत्व में कई वाहन स्वामी सोमवार को हीरा नगर स्थित तराई पूर्वी वन प्रभाग के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी का घेराव करते हुए कहा कि नंधौर गेट बंद होने से पंजीकृत 277 वाहनों को 15 किमी की दूरी पर गल्फार गेट की ओर शिफ्ट किया जा रहा है। इससे वाहन स्वामियों को 25 किमी लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ेगा। वहीं माल का भाव नहीं बढ़ने से वाहन स्वामियों को नुकसान ही होगा। उन्होंने गेट खोलने समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इधर, डीएफओ ने नंधौर गेट पर केंद्र की आपत्ति बताते हुए गेट खोले जाने से मना कर दिया। वहीं अन्य मांगों के लिए जिला खनन समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा। घेराव करने वालों में राकेश शर्मा, राहुल, हेमू बजेठा, दिनेश, पूरन दसौनी, लक्ष्मी बजेठा, पंकज भटनागर, दुर्गा कोरंगा आदि थे।
ये रखी मांगें
- एनसी (चोरगलिया) कांटे से 600 मीटर की दूरी पर नया गेट खोला जाए
- एनके 1 (कड़ापानी) और नंबर 2 गेट में एनसी गेट के 277 वाहन समायोजित किए जाए
- एनके 1 (कड़ापानी) और नंबर 2 गेट के बीच नया रास्ता बनाकर गेट खोला जाए
विज्ञापन
ये रखी मांगें
- एनसी (चोरगलिया) कांटे से 600 मीटर की दूरी पर नया गेट खोला जाए
- एनके 1 (कड़ापानी) और नंबर 2 गेट में एनसी गेट के 277 वाहन समायोजित किए जाए
- एनके 1 (कड़ापानी) और नंबर 2 गेट के बीच नया रास्ता बनाकर गेट खोला जाए