{"_id":"5a76209f4f1c1baa1b8b5644","slug":"161517691039-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकीकृत हस्तशिल्प विकास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकीकृत हस्तशिल्प विकास योजना
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एकीकृत हस्तशिल्प विकास योजना में सामान्य जाति के कलाकारों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) ने सामान्य अभ्यर्थियों की तलाश शुरू कर दी है। विभाग ने प्रशिक्षण के लिए निदेशालय से बजट भी मांगा है।
डीआईसी सिर्फ एससी/एसटी आवेदकों को ही हस्तशिल्प का प्रशिक्षण देता है। इसमें मास्टर ट्रेनर 30 कलाकारों को शिल्प की बारीकियां बताकर मार्केटिंग सिखाते हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने पहली बार शहरी क्षेत्र के सामान्य अभ्यर्थियों को भी प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। अब 25 फीसदी सीटें सामान्य जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इधर विभाग ने हल्द्वानी विकास खंड में सामान्य जाति के शिल्पकारों की तलाश शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले हस्तशिल्प कलाकारों को खोजा जा रहा है ताकि उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन कलाकारों में भी दो माह, पांच माह के कई बैच लगेंगे। दो माह में एक माह में हस्तशिल्प, एक माह का मार्केटिंग सिखाते हैं जबकि पांच माह प्रशिक्षण में तीन माह शिल्प संवारने, दो माह मार्केटिंग सिखाते हैं। प्रशिक्षण के लिए निदेशालय से बजट की भी मांग की है।
एकीकृत हस्तशिल्प विकास योजना के लिए सामान्य अभ्यर्थियों की विभिन्न माध्यमों से तलाश शुरू की गई है। प्रशिक्षण के लिए बजट का आगणन बना कर निदेशालय को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
- वाईसी पांडे, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र नैनीताल।