{"_id":"5a7620984f1c1b805a8b7c52","slug":"161517691032-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के प्रभारी मंत्री ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के प्रभारी मंत्री ने ली बैठक
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोसी में खनन के लिए एक और गेट खोलने की तैयारी है। जिला प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वन, वन निगम, खान, पुलिस, परिवहन को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने जमरानी में हो रहे अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए प्रभावी नीति बनाने को कहा है। यह भी संभव है कि सोमवार से वाहनों को 108 क्विंटल खनन सामग्री लाने की अनुमति मिले।
वन मंत्री डॉ. रावत ने शनिवार देर शाम को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी (एफटीआई) के शताब्दी भवन में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के खनन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सूबे के आर्थिक विकास में खनन की अहम भागीदारी है। वाहन स्वामियों की मांग पर रावत ने कोसी नदी में नए गेट खोलने के लिए वन और अन्य विभागों को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। नदियों, जमरानी के अमृतपुर में हो रहे अवैध खनन पर रावत ने सख्ती से लगाम लगाने को कहा। उन्होंने प्रशासन और खान अधिकारियों को गौला नदी की तर्ज पर ही निजी पट्टों में नियमित खनन के लिए सीसीटीवी, इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने और कम रॉयल्टी देकर अधिक उप खनिज निकाल रहे लोगों के पट्टे निरस्त करने के निर्देश दिए। नंधौर नदी पर वन निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह में पर्यावरणीय अनापत्ति मिलने का आश्वासन दिया। वाहन स्वामियों ने जंगलों की छोटी छोटी नदियों में खनन की अनुमति देने और बंजारी गेट पर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बढ़ाने की मांग की। जिला खनन समिति की ओर से दिए गये वाहन से 108 क्विंटल उप खनिज निकासी के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। सोमवार को आदेश जारी होने के बाद सभी वाहनों से इतना उप खनिज निकाला जा सकेगा। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने वन निगम के जरिए श्रमिकों को दी जा रही सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की भी समीक्षा की। इस दौरान वन, प्रशासन, खान, भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
वन मंत्री ने वन, वन निगम को दिए निरीक्षण के निर्देश
वाहनों से 108 क्विंटल खनन सामग्री लाना भी हुआ तय
अभी तक 90 क्विंटल तक की ही थी अनुमति