{"_id":"5a664eaa4f1c1b88268b612a","slug":"161516654250-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में जल्द बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में जल्द बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल ने शहर वासियों को जल्द पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को शहर के मुख्य तीन स्थलों को पार्किंग के लिए चिन्हित कर लिया है। साथ ही दो स्थलों में विभागीय प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी कर ली है।
नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी बीएस रावत ने सोमवार को टीम के साथ मिलकर भीमताल में पार्किंग व्यवस्था के लिए तीन स्थलों को चिन्हित किया। ईओ ने बताया कि मल्लीताल चौराहे के समीप सिंचाई विभाग की जो नहर है उस पर 175 मीटर लंबी, 3 मीटर चौड़ी नहर को कवरिंग कर दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिल चुकी है और एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द काम शुरु कर दिया जाएगा। साथ ही वार्ड नंबर 2 पर 50 मीटर लंबी, 12 मीटर चौड़ी बहुमंजिली पार्किंग और नगर पंचायत कार्यालय के बगल में खाली पड़ी भूमि पर 40 मीटर लंबी, 18 मीटर चौड़ी पार्किंग व्यवस्था और डबल स्टोरी में दुकानें बनाने के लिए विभागीय प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।