{"_id":"5a5ce3944f1c1b8d268b48db","slug":"161516037012-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात प्रवक्ताओं समेत 10 शिक्षक नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात प्रवक्ताओं समेत 10 शिक्षक नदारद मिले
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मुख्य शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने सोमवार को जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन इंटर कालेजों के सात प्रवक्ताओं समेत 10 शिक्षक गैरहाजिर मिले। सीईओ ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी और जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने सोमवार को सल्ट ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कालेज झिमार में एलटी संवर्ग में आनंद प्रकाश, पूनम राजदीप, धर्मेंद्र सिंह, प्रवक्ता विजय कुमार, राजेश तोमर, प्रियंका शुक्ला, नैनवालपाली में प्रवक्ता दीपांकर राज, रेनू दीक्षित और जीआईसी हिनौला में प्रवक्ता श्रीमती अनीता, रामकेवल गुप्ता अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि झिमार में कार्यरत प्रवक्ता विजय कुमार 29 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के कार्यालयों में कई अभिलेख अपूर्ण पाए गए। स्कूलों में छात्र संख्या भी कम मिली।
मुख्य शिक्षाधिकारी ने प्रधानाचार्यों से कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय इंटर कालेज पैसिया, खंड कार्यालय आदि का भी निरीक्षण किया, वहां व्यवस्था सही पाई गई।