फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मदन कौशिक भी बोले-मुख्यमंत्री की भाषा

मदन कौशिक भी बोले-मुख्यमंत्री की भाषा

Sat, 06 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
मदन कौशिक भी बोले-मुख्यमंत्री की भाषा
हल्द्वानी। अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए नई जमीन के मामले में शहरी विकास मंत्री और सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के शब्द ही दोहरा पाए। कौशिक ने कहा कि बस अड्डा हल्द्वानी में ही बनेगा और बेहतर जगह बनेगा। हालांकि , कौशिक भी बस अड्डे के लिए जमीन पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए। कौशिक ने कहा कि मंडी शिफ्ट नहीं होगी। यह हो सकता है कि सरकार नई मंडी बनाने पर विचार करें। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा था कि हल्द्वानी मंडी, देहरादून की निरंजनपुर मंडी और ऋषिकेश की मंडी शिफ्ट की जाएगी।
विज्ञापन


जैव अपशिष्ट निस्तारण की है समस्या
हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने माना कि अस्पतालों से निकल रहे कचरे के निस्तारण की खासी बड़ी समस्या है। सरकार ने इसके लिए चेन्नई या इंदौर के मॉडल को अपनाने पर विचार किया है। मंत्री के मुताबिक इस काम के लिए पूर्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इस टीम ने इंदौर और चेन्नई का दौरा किया था। यह रिपोर्ट शासन को मिल गई है। इन दोनों में जैव अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही किसी एक माडल पर फैसला कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed