फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   15 पंचायत प्रतिनिधियों का सपना टूटा

15 पंचायत प्रतिनिधियों का सपना टूटा

Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
15 पंचायत प्रतिनिधियों का सपना टूटा
हल्द्वानी। दो से अधिक संतान वालों को निकाय चुनाव न लड़ने के कानून के चलते नगर निगम में शामिल नए गांवों के 15 पंचायत प्रतिनिधियों का सपना टूट गया है। नगर निगम में 36 गांवों के शामिल होने से इन प्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि उन्हें निगम में जनप्रतिनिधित्व का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकाय के चुनाव अप्रैल में प्रस्तावित हैं। नगर निगम के सीमा विस्तार में 36 गांवों को शामिल किया गया है। गांव के निगम में शामिल होने से 36 गांव के पंचायत प्रतिनिधियों की सदस्यता समाप्त हो गई है। शासन से जीओ के बाद इन पंचायत प्रतिनिधियों के जल्द बस्ते जमा हो जाएंगे। अब कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकाय चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। दो से अधिक संतान वाले निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इन नियमों में 10 ग्राम प्रधान और पांच पंचायत सदस्य आ रहे हैं। इससे ये चुनाव में पहले ही बाहर हो गए हैं। उधर वार्ड के परिसीमन के बाद राजनीति तेज हो गई है। निकाय चुनाव लड़ने के लिए नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में कांग्रेस मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा किसी को भी सिंबल नहीं देती है। उधर भाजपा सभी को सिंबल देती है। ऐसे में कई नेता भाजपा के सिंबल से तो कई नेता कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed