{"_id":"59e520d94f1c1b97678b61e8","slug":"161508188377-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर गंदा हुआ तो निगम के अधिकारियों की सीआर में होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर गंदा हुआ तो निगम के अधिकारियों की सीआर में होगा दर्ज
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहरी विकास विभाग के आदेश के बाद नगर निगम के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। विभाग की ओर से आदेश में कहा गया है कि शहर गंदा मिला तो इस लापवाही को अधिकारियों की चरित्र पंजिका में दर्ज किया जाएगा।
शहरी विकास निदेशालय के आईईसी मैनेजर कमल भट्ट ने बताया कि सरकार स्वच्छता को लेकर काफी संजीदा है। मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किए हैं कि शहर को स्वच्छ रखना अधिकारियों का दायित्व भी है। उन्होंने चरित्र पंजिका में इसे दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।
विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया
हल्द्वानी। चार जनवरी 2018 से पूरे भारत में स्वच्छता सर्वेक्षण होने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के 92 नगर निकाय भाग ले रहे हैं। सोमवार को दिल्ली और देहरादून से आए विशेषज्ञों ने अधिकारियों और स्वच्छता समितियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पूरे देश से 4041 नगर निकायों का सर्वेक्षण होगा। सर्वेक्षण 4000 नंबर का होगा। उन्होंने समितियों और अधिकारियों से इसके हिसाब से तैयारी करने और जागरूकता फैलाने के लिए कहा। इस दौरान उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त दलीप कपूर, विजेंद्र चौहान, सुरेश अधिकारी, केबी उपाध्याय, कौस्तुबानंद जोशी, राजू नबियाल और प्रतिभा कोहली आदि मौजूद रहे।