{"_id":"59ac692a4f1c1be2278b4fdc","slug":"161504471338-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर, रुद्रपुर और नैनीताल की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर, रुद्रपुर और नैनीताल की टीमें जीतीं
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज में दो दिनी महिला-पुरुष अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का पहला दिन बागेश्वर, रुद्रपुर और नैनीताल कॉलेज के नाम रहा। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन विधायक राजकुमार ठुकराल और कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने किया।
शर्मा ने बताया कि अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 राजकीय महाविद्यालय की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बागेश्वर और नैनीताल महाविद्यालयों तथा महिला वर्ग में बागेश्वर व रुद्रपुर कॉलेज का दबदबा रहा। सोमवार को इन टीमों की बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। वहां प्राचार्य डॉ. आरके चंदोला, बीसी तिवारी, राकेश परिहार, रघुवीर सिंह, दिवाकर पांडे, केके दास आदि थे।