फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल निवासी गौरव का चयन सीडीपीओ पद पर हुआ

नैनीताल निवासी गौरव का चयन सीडीपीओ पद पर हुआ

Sun, 30 Jul 2017 03:42 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 03:42 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल निवासी गौरव का चयन सीडीपीओ पद पर हुआ
नैनीताल। सरोवर नगरी में स्थित न्यू हाउस पिटरिया निवासी गौरव पंत ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनका चयन सीडीपीओ पद के लिए हुआ है। नगर पालिका नैनीताल में कार्यरत भुवन चंद्र पंत और गृहणी प्रेमा पंत के पुत्र गौरव पंत ने हाइस्कूल व इंटर की परीक्षा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से उत्तीर्ण की। इसके बाद इनका चयन 2005 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ। पुलिस में सेवाएं देने के पश्चात ही उन्होंने डीएसबी कैंपस से प्राइवेट बीए व एमए की परीक्षा पास की। वर्ष 2013 में इनका चयन लोअर पीसीएस परीक्षा में हुआ था। वर्तमान में वह मनोरंजन कर निरीक्षक के पद पर अल्मोड़ा में तैनात हैं। उनकी पत्नी बबीता गर्जोला पंत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर कालाढूंगी में कार्यरत हैं। गौरव पंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजन को दिया है। उनका कहना है कि वह प्रशासनिक क्षेत्र में लोगों को सेवाएं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed